Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटमदा : बोड़ाम प्रखंड के चुनीडीह गांव के प्रवेश द्वार पर जल जमाव की स्थिति, ग्रामीण परेशान

Advertisement
Advertisement
Patamda :  बोड़ाम प्रखंड के पोखरिया पंचायत के चुनीडीह गांव में सड़क तो बन गयी है, लेकिन नाली के अभाव में सड़क पर जल जमाव की स्थिति भी बनी हुई है. इस कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. लेकिन फिर भी इस समस्या के समाधान को लेकर कोई सवाल नही उठाता. वहीं, बगल में अर्ध निर्मित हरिमंदिर भी है. इस संबंध में गांव के पशुपति महतो ने बताया की हमारे गांव में ये समस्या एक बड़ी समस्या है, जो काफी लंबे समय से है. उन्होंने बताया कि गांव के सड़क के निर्माण के बाद दूसरे गांव जाने वाली सड़क को ऊंचा बना दिया गया था. इस कारण हमारी गांव की सड़क नीचे हो गई और तब से जल जमाव की स्थित बरकरार है. यदि वर्तमान में गांव में सड़क किनारे जल निकासी नाली का निर्माण हो तो समस्या का समाधान हो सकता है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-in-the-grip-of-unknown-vehicle-in-govindpur-serious/">जमशेदपुर:

गोविंदपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, गंभीर

जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है समस्याओं का समाधान करना

उल्लेखनीय है कि गांव की सरकार बनने से ग्रामीणों को अपनी सभी समस्याओं के समाधान होने की आशा होती है. लेकिन जब पंचायत राज में भी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती तब उनकी सभी आशा पर पानी फिर जाता है. पंचायत चुनाव में सही जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है पंचायत के सभी समस्याओं का समाधान करना. लेकिन यहां चुनीडीह गांव में गांव के प्रवेश द्वार पर ही जल जमाव की स्थिति बनी हुई है. इसे भी पढ़े : सीएम">https://lagatar.in/jharkhand-news-cm-mines-lease-case-mp-deepak-prakash-will-present-bjps-side-in-the-election-commission-after-legal-consultation-today/">सीएम

माइंस लीज मामला : सांसद दीपक प्रकाश आज विधि परामर्श के बाद निर्वाचन आयोग में बीजेपी का रखेंगे पक्ष
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही