Search

 
 
 

पटमदा : शहीदों के बलिदान से देश को मिली आजादी : सांसद

 
Patamda : पटमदा प्रखंड के कुमीर लड़ाईटांड़ में राष्ट्र शहीद सम्मान समिति द्वारा 1942 में अंग्रेजी गोलीकांड के शहीद हुए शहीदों और जमशेदपुर के प्रथम सांसद स्व. भजहरी महतो को श्रद्धांजलि दी गई. श्रद्धांजलि देने के बाद सांसद विद्युत वरण महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हमेशा शहीदों को याद करते हुए उनका सम्मान करना चाहिए. उनके बलिदान के फलस्वरूप ही देश को आजादी मिली है. मैं कमेटी से अपील करता हूं की आगामी वर्ष से इस शहादत दिवस को बेहतर ढंग से आयोजित करने का प्रयास करें. ताकि उनके बलिदान को युवा पीढ़ी भी याद रखे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-artists-of-barajamda-staged-mahishasur-mardini-dance-drama/">नोवामुंडी

: बड़ाजामदा के कलाकारों ने किया महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका का मंचन

श्रद्धांजलि सभा में ये लोग हुए शामिल

श्रद्धांजलि सभा में वर्तमान विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, पार्षद खगेन चंद्र महतो, निश्चय फाउंडेशन के तरुण कुमार, पंचायत के मुखिया दीपक कोड़ा, कमेटी के अध्यक्ष छुटू लाल महतो, सुशील महतो, शरत सिंह सरदार, भीष्म नाथ महतो, मेघनाथ महतो, पंचानन दास, प्रबोध महतो, मथन महतो, राजा महतो, जतिन महतो, करुणामय महतो, अजीत दत्ता, संदीप मिश्रा, कृपासिंधु महतो, प्रदीप महतो, भरत महतो, मनसाराम महतो, अभिलाष महतो, आनंदमय महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही