Search

 
 
 

पटमदा : तुंगबुरु गांव की कच्ची सड़क राज्य निर्माण के दो दशक बाद भी नहीं हुई पक्की

 
PATAMDA (Mithilesh Tiwari)  : कब होगा हमारे गांव तक पहुंच पथ का उद्धार. ये कहना हैं अतिसंवेदनशील जोड़सा पंचायत के तुंगबुरु गांव के ग्रामीणों का.राज्य निर्माण के दो दशक पूर्ण होने के बाद भी इस गांव तक जाने वाली सड़क अभी भी पूरी तरह से पक्की नहीं बनी है. कई सालो पहले किसी योजना के तहत ग्रेड वन बनाया गया था. इसके बाद से इस सड़क के निर्माण को लेकर सांसद ,विधायक, मुखिया किसी ने भी पक्की सड़क बनाने  का प्रयास नहीं किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-excise-department-raided-in-merchagoda-lowadih-demolished-six-liquor-kilns/">जमशेदपुर

: उत्पाद विभाग का मर्चागोड़ा-लोवाडीह में छापा, छह शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त
[caption id="attachment_415547" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/sadak1.jpeg"

alt="" width="1280" height="960" /> जामड़ीह मुख्य सड़क से तुंगबुरु तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति[/caption] गांव के लोग प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए दो किमी बिरखाम होकर जाने को विवश हैं. गांव के आदित्य पाल बताते हैं कि यदि इस सड़क को पक्का बना दिया जाय तो सीधे तीन से चार किमी का सफर कम हो जाएगा. ये सड़क जामडीह जाने वाली मुख्य सड़क से तुंगबुरु तक करीब तीन चार किमी है जो अभी तक पथरीली सड़क की स्थिति में हैं. बारिश के दिनों में गाड़ी से जाना काफी मुश्किल होता है. तुंगबुरु गांव के दुर्गा बताते हैं कि इस सड़क को पक्की सड़क में तब्दील करने का जल्द से जल्द प्रयास होना चाहिए. जिससे ग्रामीणों को यातायात में काफी सुविधा हो. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही