Search

पटमदा : तीसरे चरण का मतदान कल मतदान कर्मी पहुंचे कलस्टर

Patamda : झारखंड सरकार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दो चरणों के संपन्न होने के उपरांत 24 मई को तीसरे चरण का चुनाव कराया जाएगा. वहीं, चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाने के लिए पटमदा और बोड़ाम के सभी कलस्टर में मतदान कर्मी बेलेट पेपर और बॉक्स लेकर पहुंच गये हैं. पटमदा बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी पियूषा सलीना डोना मिंज और बोड़ाम बीडीओ नजिया अफरोज के निर्देश पर सभी कलस्टर में उनके ठहरने और खाने का प्रबंध किया गया है. दिघी भुला उच्च विद्यालय क्लस्टर इंचार्ज दीपक दास ने बताया कि मंगलवार को होने वाले चुनाव को देखते हुए जल्द कलस्टर से मतदान कर्मियो को बूथ तक पहुंचाने के साथ सही तरीके से मतदान शुरू करवाया जाएगा. एक दिन पूर्व पहुंचने वाले मतदान कर्मियो के लिये कलस्टर में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है. इसे भी पढ़े जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-269482-voters-will-cast-their-votes-on-may-24-to-elect-the-village-government-in-the-third-phase/">जमशेदपुर

: तीसरे चरण में गांव की सरकार चुनने के लिए 2,69,482 मतदाता 24 मई को डालेंगे वोट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//