Search

 
 
 

पटमदा : ओगाढ़ा के पास अनियंत्रित पार्सल वैन पुल के नीचे गिरा, चालक घायल

 
Patamda (Mithilesh Tiwari) : पटमदा थाना क्षेत्र के टाटा कटीन मुख्य सड़क के किनारे ओगाढ़ा के पास अहले सुबह अनियंत्रित वाहन पुल के नीचे धान के खेत में जा गिरा. घटना में वाहन सीधे पलट जाने से चालक के सिर और पैर में चोट लगी है. वहीं, सुबह में मॉर्निंग वाक पर जाने वाले कई लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंचे पटमदा पुलिस के एसआई मनोज कुमार गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल को इलाज के लिए भर्ती करवाया. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-as-soon-as-the-departmental-strictness-in-the-matter-of-food-security-there-was-a-stir-in-the-adulterers/">सरायकेला

: खाद्य सुरक्षा के मामले में विभागीय सख्ती होते ही मिलावटखोरों में खलबली
घटना की जानकारी देते हुए पटमदा थाना के अवर निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पार्सल वैन बंगाल से जमशेदपुर की ओर जा रही थी. इस दौरान झपकी लगने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल के नीचे जा गिरी. घायल चालक उमेश चंद्र महतो सिल्ली के घाघरा गांव का रहने वाला है. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-marwari-yuva-manch-took-out-procession-on-agrasen-jayanti/">चक्रधरपुर

: अग्रसेन जयंती पर मारवाड़ी युवा मंच ने निकाली शोभा यात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही