Search

 
 
 

पटमदा : सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, बारिश में गड्ढे तालाब में हो रहे तब्दील

 
Patamda (Mithlesh Tiwari) :  पटमदा मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर काश्मार मोड़ के पास ग्रामीण सड़क योजना की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. लोगों का सड़क पर चलना काफी दुर्गम हो गया है. सड़क पर अनगिनत गड्ढे बन जाने से वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीण इलाकों की सड़कों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है. काश्मार मोड़ के पास सड़क पर बने बड़े गड्ढे जो बारिश से पहले तो गड्ढे दिखते हैं, लेकिन बारिश के पानी से लबालब भर जाने से तालाब का रूप ले लेते हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tribute-paid-to-martyr-nirmal-mahatos-statue-with-flower-garland/">आदित्यपुर

: शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
ऐसे में दोपहिया वाहन वालों को काफी मुश्किल होती है. इस सड़क की मरम्मत के कुछ साल होने के बाद ही इसकी स्थिति काफी गंभीर है गई है. ग्रामीण बताते हैं कि रात के समय इस सड़क पर चलने में काफी दिक्कत होती है. ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण की गुणवत्ता ठीक ढंग से नहीं करने से सड़क की स्थिति जल्दी दयनीय बन जाती है. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-vehicle-returning-from-murga-mahadev-overturned-a-dozen-devotees-injured/">जगन्नाथपुर

: मुर्गा महादेव से वापस लौट रहा वाहन पलटा, एक दर्जन श्रद्धालु घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही