Search

 
 
 

पटना : 2009 बैच के SI रश्मि रंजन की मौत, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी थी गोली

 
Patna : पटना के हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारने वाले सब इंस्पेक्टर रश्मि रंजन की मौत हो गयी. रश्मि रंजन को तीन जनवरी को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां उन्हें करीब 10 घंटे वेंटिलेशन पर रखा गया. इसके बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था. जहां रश्मि रंजन पांच दिनों से जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे थे. आखिरकार वो जिंदगी से जंग हार बैठे और आज रविवार को दम तोड़ दिया.

किसी केस में नाम आने के कारण परेशान थे सब इंस्पेक्टर

बता दें कि रश्मि रंजन पटना के सिविल कोर्ट स्थित स्पीडी ट्रायल में पदस्थापित हैं. सब इंस्पेक्टर रश्मि रंजन मूल रूप से औरंगाबाद के देव के रहने वाले हैं. लेकिन वह पटना के हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहते हैं. बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद को लेकर हुए केस में उनका नाम दे दिया गया था. जिसके कारण वो कुछ दिनों से काफी परेशान रह रहे थे. इसी वजह से तीन जनवरी को उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी. है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही