Search

पटना: गंगा में 4 बच्चे डूबे, दो के शव बरामद

Patna: गंगा नदी में नहाने के दौरान छह बच्चे बह गये. इनमें दो बच्चों को किसी तरह लोगों ने बचा लिया. लेकिन चार बच्चे बह गये. हादसा रविवार सुबह की है. सूचना मिलने पर अन्य लोगों के साथ गोताखोर भी पहुंचे. इसके बाद एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची. टीम ने बच्चों की खोज शुरू कर दी. इसमें दो बच्चों के शव बरामद किये गये. बाकी दो बच्चों की खोज जारी है. इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-modi-to-leave-for-tokyo-tonight-to-attend-the-quad-summit/">प्रधानमंत्री

मोदी क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने आज रात टोक्यो रवाना होंगे    
मिली जानकारी के अनुसार बुद्धा कॉलोनी के एलसीटी घाट पर सभी बच्चे नहाने गये थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. डूबने की खबर तेजी से फैल गयी. जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग जुट गये. कुछ गोताखोर भी पानी में उतर गये. जल्द ही बुद्धा कॉलोनी की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. इसके बाद एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गयी. वहीं एनडीआरएफ की टीम बाकी दो बच्चों को तलाशने में लग गयी है. इसे भी पढ़ें- अरुणाचल">https://lagatar.in/shah-said-in-arunachal-pradesh-rahul-baba-open-your-eyes-remove-the-italian-glasses-then-you-will-see-what-pm-modi-has-done-in-8-years/">अरुणाचल

प्रदेश में बोले शाह, राहुल बाबा आंखें खोलो, इटालियन चश्मा निकाल दो, तो दिखेगा पीएम मोदी ने 8 साल में क्या किया है   
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//