Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार थानेदार के घर 5.59 लाख कैश बरामद

Advertisement
Advertisement
Patna: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार दीदारगंज के थानेदार के घर से नकदी और कुछ संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं. पटना सिटी के बजरंगपुरी स्थित आवास की तलाशी में 5.59 लाख रुपए कैश मिले हैं. जिसे निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम द्वारा जब्त कर लिया गया. बता दें कि दीदारगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार को और सिपाही विवेक कुमार को गुरुवार की रात निगरानी की टीम ने 60 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/kamala-booming-after-gandak-in-bihar-know-what-is-the-condition-of-which-river/91908/">बिहार

में गंडक के बाद उफनायी कमला, जानें किस नदी का क्या है हाल

आरोपी भेजे गए जेल

यह कार्रवाई ट्रांसपोर्टर नागेन्द्र प्रसाद यादव की शिकायत के बाद हुई थी. उनका आरोप था कि थानेदार राजेश कुमार और सिपाही विवेक कुमार द्वारा गिट्टी-बालू लदे ट्रक को पार कराने के लिए 80 हजार रुपए रिश्वत मांगी जा रही है. सत्यापन के दौरान मामला सही पाए जाने के बाद गुरुवार की रात निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था. रिश्वत के आरोपी राजेश कुमार को पुलिस ने जेल भेज दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही