Search

 
 
 

पटना: महागठबंधन को लगा झटका, शिक्षा मंत्री के भाई BJP में हुए शामिल

 
Patna: बिहार के शिक्षा मंत्री और RJD के कद्दावर नेता प्रो. चंद्रशेखर के बड़े भाई बीजेपी में शामिल हो गए हैं. शिक्षा मंत्री के बड़े भाई डॉ. रामचंद्र प्रसाद यादव ने 30 जून को बीजेपी की सदस्यता ली. साथ ही उन्होंने कहा कि वो पीएम मोदी के काम से काफी प्रभावित हैं. उन्होंने कहा उनके भाई इस वक्त आरजेडी में हैं. साथ ही राज्य के शिक्षा मंत्री भी हैं, लेकिन उनके विचार आरजेडी से मेल नहीं खाते. इसलिए उन्होंने बीजेपी पार्टी की सदस्यता ली. वहीं अगर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह की बात करें तो उन्होंने रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान दिया था. जिसके बाद वो बीजेपी नेताओं के निशाने पर थे.

रामचरित मानस को लेकर क्या कहा था शिक्षा मंत्री ने ?

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-1-106.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने रामचरित मानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया था. उन्होंने कहा था कि नफरत देश को महान नहीं बनाएगी, बल्कि मोहब्बत देश को महान बनाएगी. जिसके बाद मंत्री के बयान को भाजपा ने हिंदुओं का अपमान बताया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कैबिनेट की बैठक में शिक्षा मंत्री को फटकार लगाते हुए कहा था कि क्या-क्या बोलते रहते हैं. काम पर ध्यान दीजिए. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pandits-clashed-in-sakchi-sheetla-mata-temple-the-matter-reached-the-police-station/">जमशेदपुर

: साकची शीतला माता मंदिर में भिड़े पंडित, थाना पहुंचा मामला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही