Search

 
 
 

पटना : हादसा टला, उड़ान भरते ही स्पाइस जेट के विमान से टकराया पक्षी, इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी, यात्री सुरक्षित

 
Patna : पटना एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट के विमान की इमरजैंसी लैंडिंग कराये जाने की खबर आयी है.  विमान दिल्ली जा रहा था. विमान में 185 लोग सवार थे. रिपोर्ट के अनुसार विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. खबर है कि विमान ने पटना के जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 12 बजतक 10 मिनट पर उड़ान भरी थी. टेक ऑफ के कुछ ही मिनट के बाद इस विमान के एक पंख में आग लग गयी. हालांकि ताजा जानकारी में DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने कहा है कि दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट की चपेट में एक पक्षी आ गया और हवा में ही विमान का एक इंजन बंद हो गया. इसके बाद विमान की इमरजैंसी लैंडिग कराई गयी.

विमान को पटना के जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही लैंड कराया गया 

इस घटना को लेकर  कहा जा रहा है कि लोगों ने देखा कि विमान के एक पंख से आग का लपटें निकल रही थी. लोगों ने इस घटना की सूचना तत्काल पटना पुलिस को दी. इसके बाद इस घटना की सूचना एयरपोर्ट को दी गयी. उसके बाद इस विमान को वापस लाया गया. शुरुआत में जानकारी आयी थी क इस विमान को बिहटा एयरपोर्ट  पर लैंड कराया जायेगा, लेकिन बाद में विमान को पटना के जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही लैंड कराया गया.

टेकऑफ के दौरान ही विमान से तेज आवाज आ रही थी

पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने इस मामले में कहा है कि आग की घटना तकनीकी गड़बड़ी के कारण हो सकती है. इंजीनियरिंग टीम इस घटना की जांच कर रही है. विमान के यात्रियों का कहना है कि टेकऑफ के दौरान ही विमान में गड़बड़ी थी. विमान में तेज आवाज आ रही थी. यात्रियों का कहना है कि विमान जब रनवे पर ही था तभी विमान से खड़-खड़ की आवाज आ रही थी. रिपोर्ट के अनुसार फुलवारी शरीफ के लोगों ने अपने घरों से विमान के एक पंखे से आग को निकलते देखा. दरअसल विमान ऊंचा नहीं उड़ पा रहा था.तभी यात्रियों ने खिड़की से देखा कि विमान के एक पंख से आग निकल रही है. इसकी जानकारी तुरंत पायलट को दी गयी. उसके बाद पायलट ने विमान को नीचे उतारा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही