Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: अक्षरा सिंह ने की बाबा धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात, अभिनेत्री के साथ उनके पिता भी रहे मौजूद

Patna: बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस वक्त बिहार में हैं. बाबा के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. भक्त बाबा के दरबार में आकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अर्जी लगा रहे हैं. इस बीच भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी अपने पिता के साथ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की. साथ ही एक गीत भी गाकर बाबा को उन्होंने सुनाया. इस दौरान वहां केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-261.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आज बुधवार को पटना में बाबा धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का अंतिम दिन है. ऐसे में बाबा के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जतायी जा रही है. वहीं दूसरी तरफ बाबा बागेश्वर का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी के डाकबंगला चौराहे पर बाबा बागेश्वर के स्वागत को लेकर लगाये गये पोस्टर पर अज्ञात लोगों ने देर रात कालिख पोत दी है. जिसमे लिखा गया है कि- 420 चोर. यह काम किसने किया है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. इसे भी पढ़ें: 6">https://lagatar.in/education-department-not-settling-6-pending-cases-teacher-candidate-upset/">6

लंबित मामलों को नहीं निपटा रहा शिक्षा विभाग, शिक्षक-अभ्यर्थी परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही