Search

 
 
 

पटना : भीषण गर्मी के कारण 18 जून तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

 
Patna : बढ़ती गर्मी को देखते हुए पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 18 जून तक बंद करने आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार, पटना में प्री से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 12 जून से 18 जून तक बंद रहेंगे. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी 18 जून तक बंद रहेंगे. अधिक तापमान खासकर दोपहर के समय पड़ रहे भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए स्कूलों को बंद किया गया है. (पढ़ें, हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-youth-dies-due-to-drowning-in-chhadwa-dam/">हजारीबाग

: छड़वा डैम में डूबने से युवक की मौत)

इन 9 जिलों में रहा लू का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को औरंगाबाद सबसे गर्म रहा. यहां का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन में पटना, भागलपुर, डेहरी, शेखपुरा, भोजपुर, औरंगाबाद, खगड़िया, बांका, नालंदा और मोतिहारी में लू का असर देखने को मिला. हालांकि शाम के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला. पटना के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. जिसकी वजह से लोगों को हीट वेव से थोड़ी राहत मिली. हालांकि बाकी इलाकों में गर्म हवाएं और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे. बारिश के कारण पटना के तापमान में 0.2 डिग्री की गिरकर 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-ed-will-seize-bajra-mauza-and-land-occupied-by-the-army/">रांची

: बजरा मौजा और सेना के कब्जे वाली जमीन को ईडी करेगी जब्त
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही