Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : असामाजिक तत्वों ने पुलिस को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, अपराधी को पकड़ने पहुंची थी टीम

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेलगाम हो गये है. और पुलिस पर भी हमलावर हो गये है. ताजा मामला गुरुवार की रात का है जहां कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर पीटा है. जिससे एक पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल पुलिस कांस्टेबल को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पीरबहोर थाना क्षेत्र के पटना मार्केट के पास चार लोगों के हथियार से लैस होकर बैठने की सूचना पुलिस को मिली थी. पढ़ें - न">https://lagatar.in/neither-in-the-corporation-nor-in-the-panchayat-someone-can-tell-where-they-are/">न

निगम में हैं न पंचायत में, कोई बता दे कहां हैं?, एक भवन में दो स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र, डॉक्‍टर क‍िसी में भी नहीं… जरूर पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में…
इसे भी पढ़ें - कैसा">https://lagatar.in/how-are-the-team-of-jharkhand-chamber-of-commerce-definitely-read-in-your-favorite-newspaper-shubham-sandesh/">कैसा

हो झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की टीम, जरूर पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में

असमाजिक तत्वो ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिया मस्जिद के पास खड़े चार युवकों की तलाशी ली. जिसके बाद चारों युवकों को पुलिस जांच के लिए थाने लेकर जाने लगी. . इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. और हिरासत में लिये गये चारों युवकों को पुलिस से छुड़ा लिया. असमाजिक तत्वो ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की. जब पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भागने लगे तो उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इसे भी पढ़ें - महिला">https://lagatar.in/the-woman-appealed-to-the-additional-collector-my-land-has-been-stolen-find-it-sir/">महिला

ने अपर समाहर्ता से लगाई गुहार, मेरी जमीन चोरी हो गई है, ढूंढ दीजिए साहब

लोगों ने थाने का किया घेराव 

इसके बाद काफी संख्या में गांव के लोग पीरबहोर थाना पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया. लोगों ने आरोप लगाया कि  पुलिस सादी वर्दी में मौके पर क्यों पहुंची. लोगों ने कहा कि पुलिस गलत सूचना पर बेवजह जांच के नाम पर लोगों को क्यों परेशान करती है. अगर कोई हथियार रखता है तो पुलिस उसकी जांच करें. हथियार रखने वाले लोगों को पुलिस गिरफ्तार करें. गांव के लोगों ने आधे घंटे तक पीरबहोर थाने के पास हंगामा किया. बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को वहां से वापस किया. इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-britains-queen-elizabeth-dies/">BREAKING

: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का निधन

अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया

इस मामले को लेकर पुलिस ने पीरबहोर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस पर हमला करने के अलावा सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है. साथ ही मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाश कर रही है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-route-of-auto-and-e-rickshaw-diverted-for-construction-of-kantatoli-flyover/">रांची

: कांटाटोली फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर ऑटो और ई-रिक्शा का रूट डायवर्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही