Patna : पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक एएसआई ने गोली मारकर खुदखुशी कर ली है. एएसआई अजीत सिंह का शव गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित ट्रैफिक संचालन कार्यालय एकता भवन के बैरक में मिला है. अजीत सिंह मूल रूप से आरा के रहने वाले थे. घटना की सूचना पाकर सेंट्रल एसपी स्वीटी सेहरावत और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुटी है. अजीत सिंह ने आत्महत्या क्यों की है, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है. जिस बैरक से अजीत सिंह का शव मिला है, वहां कई पुलिस कर्मी रहते हैं. पुलिस सभी पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर रही है.
पटना : ASI ने गोली मारकर की खुदखुशी, बैरक में पड़ा मिला शव
Last Updated: Nov 02, 2024 12:00 AM (IST)