Search

 
 
 

पटना: भीषण गर्मी की वजह से कैंसिल हुआ बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, टीवी पर कथा सुनने की अपील

 
Patna: बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस वक्त बिहार में हैं. बाबा के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. लोगों की भीड़ को देखते हुए साथ ही उनकी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सोमवार (15 मई) को बाबा का दरबार नहीं लगेगा. बाबा ने खुद ही ये फैसला लिया है, उन्होंने लोगों से घर बैठकर टीवी व मोबाइल पर कथा सुनने की अपील की है. दरअसल 14 मई को बाबा को सुनने के लिये कई लोग पहुंचे थे इस दौरान भीषण गर्मी की वजह से कई लोग बेहोश हो गये थे.

17 मई तक चलेगी कथा

धीरेंद्र शास्त्री ने दूर-दराज से दिव्य दरबार में आने वाले भक्तों से अपील कि है कि वो टीवी और मोबाइल के जरिये कथा सुनें. साथ ही जो लोग टिकट कटाकर पटना आ रहे है वो पटना ना आये. वहीं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 17 मई तक कथा चलती रहेगी. बाबा की कथा सुनने के लिये कई लोग नेपाल से भी पहुंचे थे. वहीं दरबार बंद होने की घोषणा के बाद कई लोग मायूस नजर आये. वहीं बढ़ रही भीड़ की वजह से प्रशासन को भी काफी परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-congress-workers-burst-fireworks-in-guava-on-the-victory-of-congress-in-karnataka/">नोवामुंडी

: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर गुवा में कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही