Search

 
 
 

पटना : बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 जिलों 30 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

 
Patna : आर्थिक अपराध इकाई के निर्देश पर बिहार में साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई के दौरान 10 जिलों से 30 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया हैं. सबसे ज्यादा अपराधी नवादा जिले से पकड़े गये हैं. नवादा से 17, जबकि वैशाली से तीन, नवगछिया और भागलपुर से दो-दो, औरंगाबाद, नालंदा, मोतिहारी, कैमूर, बेतिया से एक-एक अपराधियों की गिरफ्तारी हुई हैं. अपराधियों के पास से मोबाइल, लैपटॉप और नगद राशि जब्त किया गया है. इसे भी पढ़ें - बक्सर">https://lagatar.in/buxar-accident-of-pappu-yadavs-convoy-11-people-injured-vehicles-blown-up/">बक्सर

: पप्पू यादव के काफिले का एक्सीडेंट, 11 लोग घायल, गाड़ियों के उड़े परखच्चे

अभियान आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी के निर्देश पर चलाया गया

बताया जा रहा है कि यह अभियान आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान के निर्देश पर चलायी गयी थी. इसके लिए पटना समेत अलग-अलग जिलों में 19 छापेमारी दल का गठन किया गया था. इस अभियान में 50 पदाधिकारी और 200 से अधिक पुलिसकर्मी लगाये गये थे.

कुख्यात गांजा तस्कर दिलीप साव को गिरफ्तार किया गया

साथ ही नशा मुक्ति अभियान के तहत आर्थिक अपराध इकाई की पहल पर नशे के सौदागरों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और एसटीएफ के संयुक्त अभियान चलाया. इस अभियान में पटना के मौजीपुर से पेशेवर अपराधी और कुख्यात गांजा तस्कर दिलीप साव को गिरफ्तार किया गया है. आर्थिक अपराध इकाई के एसपी सुशील कुमार ने बताया कि दिलीप पर तीन कांड दर्ज हैं.उसके पास से 2017 में 3284 किग्रा, 2906 किग्रा और 420 किग्रा गांजा बरामद किया गया था. पुलिस को लंबे समय से मादक पदार्थ के इस तस्कर की तलाश में थी. इसे भी पढ़ें - ग्राउंड">https://lagatar.in/ground-report-25-percent-work-completed-in-6-months-ratu-road-elevated-corridor-started-taking-shape/">ग्राउंड

रिपोर्ट: 6 माह में 25 फीसदी काम पूरे, आकार लेने लगा रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही