Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: होली को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट, गाइडलाइन जारी

Patna: बिहार पुलिस होली को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है. पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने होली पर विधि-व्यवस्था समेत कई अन्य जानकारियां दी. जेएस गंगवार ने कहा कि होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए इसको लेकर पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर विशेष पुलिस बल, दंडाधिकारी, क्यूआरटी, मेडिकल दल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है. होली के अवसर पर कुछ असावधानी के कारण आग लगने की घटना भी होती है इसलिए अग्निशमन की भी प्रतिनियुक्ति की जा रही है. ढाई हजार से ज्यादा होमगार्ड के जवान भी काम करेंगे. एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि होली के मद्देनजर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है. चाहे कोई थाना में हो या लाइन में हो, किसी को होली में छुट्टी नहीं दी जाएगी.

अश्लील गानों पर रोक के आदेश

होली में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया जाएगा. महिला पुलिसकर्मियों को भी होली में छुट्टी नहीं दी जाएगी. एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि इसके अलावा लोगों से सोशल मीडिया पर अपील की जाएगी कि महिलाओं के साथ छेड़खानी या गंदा व्यवहार ना हो. अश्लील गानों पर रोक रहेगी. इसे भी पढ़ें:  बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-drinking-water-crisis-deepens-in-mahuldangari-with-the-onset-of-summer/">बहरागोड़ा

: गर्मी की दस्तक के साथ ही महुलडांगरी में पेयजल संकट गहराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही