Search

 
 
 

पटना : गंगा में बालू लदी नाव डूबी, 8 मजदूरों को बचाया, 5 लापता

 
Patna : बिहार की राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र में जेपी सेतु पुल के पिलर संख्या 12 से टकराकर एक बालू लदी नाव गंगा में डूब गई. हादसे में नाव में सवार 13 मजदूरों में 8 को बचा लिया गया. 5 अब भी लापता बताये जा रहे हैं. नाव मनेर से बालू लोड कर आ रही थी. फिलहाल लापता लोगों की तलाश की जा रही है. हादसा रविवार की सुबह 8 बजे के करीब हुआ. इसे भी पढ़ें– बिहारःऔरंगाबाद">https://lagatar.in/bihar-traumatic-accident-in-aurangabad-five-including-four-girls-died-due-to-drowning-in-the-river/">बिहारःऔरंगाबाद

में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से चार बच्चियों समेत पांच की मौत
लापता लोगों की पहचान भगवान सिंह पिता भुवनेश्वर सिंह, कैलाश राय पिता सूरज राय, भूलेटन राय पिता रामबालक राय, धर्मेंद्र राय पिता भंगी राय और पप्पू राय पिता मुनि राय के रूप में हुई है. सभी मनेर के महीनावा बगीचा गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. बता दें क‍ि बीते बुधवार को भी दीघा पुल के पिलर से टकराकर एक नाव पलट गई थी. इस नाव में सवार 9 लोगों को बचा लिया गया था. जबकि 2 लोगों का अबतक पता नहीं चल पाया है. इसे भी पढ़ें– बिहारः">https://lagatar.in/bihar-bought-a-car-on-dhanteras-and-killed-five-people-thrashed/">बिहारः

धनतेरस पर कार खरीदी और पांच को रौंद दिया, लोगों ने धुना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही