Search

पटना : नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ BPSC ऑफिस के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Patna :   उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में भी बीपीएससी अभ्यर्थी नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ सड़क पर उतर आये हैं. पटना में बीपीएससी कार्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन के कारण बेली रोड जाम हो गया है. अभ्यर्थियों की मांग है कि 70वीं सिविल सर्विसेज की प्रीलिम्स परीक्षा पहले की तरह आयोजित की जाये. उनका कहना है कि डबल-ट्रिपल सेट में एग्जाम नहीं होनी चाहिए. एक ही सेट में एग्जाम में हो. अगर-अलग सेट होंगे तो संभव है कि कोई एक आसान हो जाये तो कोई कठिन.  इस बीच खबर सामने आ रही है कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. बता दें कि बिहार में 13 दिसंबर को 925 परीक्षा केंद्रों पर बिहार लोक सेवा आयोग की 70 वीं संयुक्त परीक्षा होनी है. इस परीक्षा में चार लाख 80 हजार कैंडिडेट्स शामिल होंगे. https://twitter.com/AHindinews/status/1864925426717724677

https://twitter.com/AHindinews/status/1864924605162639540

बीपीएससी अभ्यर्थियों को तेजस्वी यादव का मिला समर्थन 

इधर बीपीएससी अभ्यर्थियों को छात्र नेताओं का समर्थन मिल रहा है. राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने भी अभ्यर्थियों की मांग का समर्थन किया है. अभ्यर्थियों का कहना है कि बीपीएससी की परीक्षा पहले की तरह आयोजित की जाये. परीक्षा में किसी प्रकार का नॉर्मलाइजेशन ना हो. हालांकि इस मामले में बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने पहले ही कहा था कि 70वीं सिविल सेवा परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा. इसको लेकर अफवाहें उड़ायी जा रही हैं और आयोग को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp