Search

 
 
 

पटना: पप्पू यादव पर FIR, सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप

 
Patna: जाप प्रमुख पप्पू यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन पर निषेधाज्ञा उल्लंघन और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है. मिली जानकारी के अनुसार पटना के राजीव नगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ हुए विरोध के बाद निषेधाज्ञा लागू की गयी थी. सोमवार को जब प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर कार्रवाई करने पहुंची तो पप्पू यादव ने अपने समर्थकों के साथ सड़क जाम कर दिया. इसे प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया. इसे भी पढ़ें- आंध्र">https://lagatar.in/pm-modi-unveils-bronze-statue-of-freedom-fighter-alluri-sitarama-raju-in-vijayawada-andhra-pradesh/">आंध्र

प्रदेश के विजयवाड़ा में पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया, कहा, दम है तो हमें रोक लो….
जानकारी के अनुसार रविवार को राजीव नगर इलाके में प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी. इसमें कई अवैध घरों को तोड़ा था. इस पर काफी बवाल हुआ था. दीघा भूमि बचाओ समिति ने इसका विरोध किया था. पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह और सचिव वीरेंद्र सिंह सहित कई लोगों पर मामला दर्ज किया. दूसरी ओर आज डीएम चंद्रशेखर और एसएसपी प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे. वहीं नेपाली नगर मोड़ पर चक्का जाम कर जेसीबी रोकने की कोशिश हुई. इस पर पप्पू यादव और उनके समर्थकों पर केस दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें- एनडीए">https://lagatar.in/ndas-presidential-candidate-draupadi-murmu-reached-ranchi-grand-welcome-at-the-airport/">एनडीए

की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही