Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : लालू के करीबी आरजेडी के कोषाध्यक्ष सुनील सिंह और RJD सांसद अशफाक करीम के ठिकानों पर CBI का छापा

Advertisement
Advertisement
Patna :  बिहार की राजधानी पटना में सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है.  सीबीआई की टीम आरजेडी के कोषाध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह के घर पर छापेमारी कर रही है. बता दें कि सुनील सिंह लालू के करीबी माने जाते हैं. सुनील सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. पढ़ें - बांस">https://lagatar.in/lightning-on-bamboo/">बांस

पर बिजली… आपके प्रिय अखबार में… शुभम संदेश 24-08-22- Page 1
इसे भी पढ़ें - अमिताभ">https://lagatar.in/amitabh-bachchan-again-became-corona-positive-tweeted-information-himself/">अमिताभ

बच्चन फिर हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

धरने पर बैठे सुनील सिंह 

वहीं सीबीआई की कार्रवाई के खिलाफ सुनील सिंह धरने पर बैठ गये हैं. छापेमारी के लिए सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है. वहीं सुनील सिंह ने कहा  कि आज का ही दिन छापेमारी के लिए क्यों चुना गया है. जानबूझ कर हमें परेशान किया जा रहा है और केंद्र सरकार के इशारे पर सब हो रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर से विधायक उनके पक्ष में आयेंगे.

छापेमारी की वजह जमीन के बदले नौकरी है

जानकारी के मुताबिक RJD के सांसद अशफाक करीम के घर पर भी सीबीआई की टीम पहुंची है. सूत्रों के मुताबिक छापेमारी की वजह जमीन के बदले नौकरी है, हालांकि इसकी पुष्टि सीबीआई के लोगों ने नहीं की है. राज्यसभा सांसद अशफाक करीम कटिहार मेडिकल कॉलेज के सर्वे सर्वा हैं. हालांकि रेड के वजहों की पुष्टि फिलहाल सीबीआई के लोगों ने नहीं की है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. इसे भी पढ़ें - प्रेम">https://lagatar.in/ed-raids-on-17-locations-of-prem-prakash-raids-going-on-in-many-states-including-jharkhand-bihar-delhi/">प्रेम

प्रकाश के 17 ठिकानों पर ED की छापामारी, झारखंड, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में चल रहा छापा

बिहार में दो केंद्रीय जांच एजेंसी  छापेमारी कर रही है

बता दें कि बुधवार सुबह बिहार में दो केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई कार्रवाई कर रही है. दोनों जांच एजेंसी अलग-अलग मामलों में कार्रवाई कर रही है. अवैध खनन और जॉब स्कैम मामलों में झारखंड और बिहार में 25 से ज्यादा लोकेशन पर रेड डाली गई है. दोनों एजेंसियों के करीब 80 अधिकारी इस छापेमारी में शामिल हैं. इसे भी पढ़ें - महंगाई">https://lagatar.in/the-effect-of-inflation-and-unemployment-on-the-textile-business/">महंगाई

और बेरोजगारी का कपड़ा व्यवसाय पर असर, जानिये क्या कहते हैं झारखंड के व्यवसायी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही