Search

 
 
 

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बकरीद की बधाई, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

 
Patna: पटना के गांधी मैदान में बकरीद के मौके पर नमाज अदा की गई. राज्य में बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा. इस दौरान जिला प्रशासन भी मुस्तैद दिखी. वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी को बकरीद की मुबारबाद दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा "ईद-उल-अजहा के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं. यह असीम आस्था का त्योहार है. खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार रहना इस त्योहार का आदर्श है. इस त्योहार को आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं" वहीं तेजस्वी यादव ने भी खास अंदाज में लोगों को बकरीद की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा "आप सभी को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद. आज जब हम इस त्योहार को मना रहें है तो हमदर्दी, मेहरबानी और सदका की सबक लें जो इस मुबारक दिन की अलामत है. ये पर्व आपकी जिंदगियों में हर तरह की सलामती एवं खुशियाँ लाए तथा ये खुशियाँ बेशुमार बढ़ती रहें"   बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने भी ट्वीट कर लोगों को बकरीद की बधाई दी.   इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-there-is-a-lot-of-potholes-on-the-road-how-will-the-devotees-go-to-babas-door-in-sawan/">बहरागोड़ा

: सड़क पर है गड्ढों की भरमार, सावन में भक्त कैसे जाएंगे बाबा के द्वार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही