Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: मणिपुर मामले में संसद में गतिरोध के बीच चिराग पासवान ने विपक्ष पर बोला हमला

Advertisement
Advertisement
Patna: दिल्ली में संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि वह मणिपुर की हिंसा के विषय पर सदन के भीतर बयान दें. विपक्षी दलों का यह आरोप भी है कि सरकार मणिपुर के संदर्भ में प्रधानमंत्री के बयान और चर्चा की उनकी मांग को स्वीकार नहीं कर रही है जिस वजह से दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है. वहीं इस मामले पर चिराग पासवान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ हंगामा करना चाहता है. विपक्ष मामले में हल चाहता ही नहीं. वो बस स्पीकर के पास जाकर चिल्ला-चिल्ला कर बोल रहे हैं. मणिपुर मामले को सत्ता पक्ष भी सुलझाना चाहता है, वो भी चाहता है कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो.
बता दें कि 20 जुलाई को संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि इस मामले में कानून सख्ती से एक के बाद एक कदम उठाएगा. उन्होंने कहा था, ‘‘मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ है. इसके दोषियों को कभी माफ नहीं किया जा सकता’’ मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो बुधवार को सामने आने के बाद राज्य के पहाड़ी क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया. अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो चार मई का है. राज्य में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग को लेकर मेइती समुदाय द्वारा पहाड़ी जिलों में तीन मई को आयोजित ‘ट्राइबल सॉलिडारिटी मार्च’ (आदिवासी एकजुटता मार्च) वाले दिन मणिपुर में जातीय हिंसा भड़क गई थी और अभी तक इसमें 150 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.
इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rejuvenation-of-seraikela-civil-court-with-2-05-crores/">आदित्यपुर

: 2.05 करोड़ से सरायकेला व्यवहार न्यायालय का हुआ कायाकल्प
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही