Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : ईद-उल-फितर पर गांधी मैदान पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, नामाजियों को दी बधाई

Patna : रमजान का पाक महीना पूरा होने पर आज देशभर में ईद-उल-फितर मनाया जा रहा है. ईद के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद और अन्य जगहों में नमाज अदा की गयी. बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में भी नामाजियों की भारी भीड़ उमड़ी. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यहां नमाज अदा की. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गांधी मैदान पहुंचे. उन्होंने नमाजियों से मुलाकात की और सभी को ईद की मुबारकबाद दी. इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि हम यहां 2006 से यहां आ रहे हैं. यहां ईद बहुत अच्छे से आयोजित होती है. हम सबको बधाई देते हैं. सब लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का भाव होना चाहिए. हम सभी धर्म को मानने वालों का सम्मान करते हैं. (पढ़ें, भुवनेश्वर">https://lagatar.in/bhubaneswar-tribute-paid-to-martyr-debasish-baswal-in-terrorist-attack-wife-bids-last-farewell-with-moist-eyes/">भुवनेश्वर

: आतंकी हमले में शहीद देबाशीष बसवाल को दी गयी श्रद्धांजलि, पत्नी ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई)

जदयू ने ईद की मुबारकबाद दी

नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईडद की बधाई दी. जदयू ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल में लिखा कि ईद-उल-फितर के इस शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं. खुदा सभी लोगों पर अपनी रहमतों की बारिश करें और सबों का जीवन सुख, शांति एवं समृद्धि से भरा रहे.

मुहब्बत और संजीदगी से मनायें ईद- तेजस्वी

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी ईद की मुबारकबाद दी. उन्होंने लिखा कि रमजान के मुकम्मल होने पर आप सभी को मुबारकबाद. आइये इस ईद को मुहब्बत और संजीदगी से मनायें. मुल्क में खुशहाली, भाईचारगी, तरक्की और इंसानियत की बुलंदी हो, परवरदिगार हम सबों को जरूरतमंदों का मददगार बनाये, इन्हीं दुआओं के साथ खुदा हमारी तमाम इबादतों को क़ुबूल फरमाए. #EidMubarak

सुशील मोदी ने भी ईद की बधाई दी

24 मार्च को शुरू हुआ था रमजान का पाक महीना

बता दें कि रमजान की शुरुआत 24 मार्च को हुई थी. रमजान महीने का आखिरी जुमा 21 अप्रैल को था. जुमे के दिन अलविदा की नमाज अदा की गयी थी. रमजान का पावन महीना समाप्त होने के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाया जा रहा है. जिसकी शुरुआत नामाजियों ने सुबह की नमाज अदा के साथ की. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/86-policemen-posted-under-the-security-of-jharkhand-hc-will-be-removed-know-what-is-the-matter/">झारखंड

HC की सुरक्षा में तैनात 86 पुलिसकर्मियों को हटाया गया , जानें क्या है मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही