Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : सीएम नीतीश कुमार आज से शुरू करेंगे समाज सुधार यात्रा, मुख्य उद्देश्य शराबबंदी को सफल बनाना

Advertisement
Advertisement
Patna : आज से सीएम नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रा की शुरूआत करेंगे. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य में बिहार में लागू शराबबंदी का संफल बनाना है. साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को भी दूर करना है. यात्रा की शुरूआत मोतिहारी जिले से होगी. जिसका समापन 15 जनवरी को पटना में किया जायेगा. यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जनसभाओं को संबोधित करेंगे.सीएम जिले में समीक्षा बैठक भी करेंगे. सीएम नीतीश कुमार शराबबंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह से जुड़े मामले में लोगों को जागरुक करेंगे. समीक्षा बैठक में गृह विभाग से संबधित कार्य, पक्की नली-गली योजना के कार्य, जीविको पार्जन योजना संबंधी कार्य, हर घर जल नल योजना के कार्य, स्वच्छता से जुड़ी जानकारी लेंगे. इसे भी पढ़ें - बॉक्स">https://lagatar.in/pushpa-the-rise-breaks-record-at-box-office-earns-140-crores-in-4-days/">बॉक्स

ऑफिस पर पुष्पा द राइज ने तोड़ा रिकॉर्ड, 4 दिनों में कमाई 140 करोड़

शराबबंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह  में कैसे काम करें इसके लिए टिप्स देंगे

सीएम नीतीश कुमार की सभाओं में विशेष तौर पर जीविका की दीदियां, उस क्षेत्र की समाज सुधारक और शराबबंदी को लेकर काम करने वाले लोगों को बुलाया जा रहा है. यह जनसभा रैली की तरह नहीं किया जायेगा. मुख्यमंत्री सभी लोगों को शराबबंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर कैसे काम करें, इसके लिए टिप्स देंगे. इसे भी पढ़ें -सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-21-december-2021-2/">सुबह

की न्यूज डायरी।।22 दिसंबर।।TPC के 8 उग्रवादी अरेस्ट।।जनजाति विवि पर अध्यादेश आज!।।चुनाव सुधार बिल संसद से पास।।20 यू-ट्यूब चैनल बैन।।समेत कई खबरें और वीडियो

जानें किस दिन कहा होगी सभा

22 दिसंबर - मोतिहारी (पूर्वी चंपारण-पश्चिम चंपारण) 24 दिसंबर - गोपालगंज (सीवान, सारण, गोपालगंज) 27 दिसंबर - सासाराम (भोजपुर, रोहतास, बक्सर, कैमूर) 29 दिसंबर - मुजफ्फरपुर (मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, शिवहर) 30 दिसंबर - समस्तीपुर (दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर) 04 जनवरी - गया (गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद) 06 जनवरी - बेगूसराय (मुंगेर, बेगूसराय, शेखपुरा) 08 जनवरी - जमुई (जमुई, खगड़िया, लखीसराय) 11 जनवरी - पूर्णिया (पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज) 12 जनवरी - मधेपुरा (सहरसा, मधेपुरा, सुपौल) 13 जनवरी - भागलपुर (भागलपुर, बांका) 15 जनवरी - पटना (पटना, नालंदा) इसे भी पढ़ें -बागबेड़ावासियों">https://lagatar.in/bagbera-residents-demanded-pure-drinking-water-electricity-sewerage-system-city-council/">बागबेड़ावासियों

ने की शुद्ध पेयजल, बिजली, सीवरेज सिस्‍टम, नगर परिषद की मांग [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही