Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: नए संसद भवन की तुलना ताबूत से करना RJD को पड़ा भारी, कई नेताओं ने की बयान की निंदा

Patna: लालू यादव की पार्टी आरजेडी के एक ट्वीट को लेकर बवाल मचा है. दरअसल आरजेडी ने ट्वीट कर नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की थी. जिसको लेकर कई नेताओं ने इसका विरोध किया. वहीं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने भी आरजेडी के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गौरव का पल है लेकिन आरजेडी के नेता खुश होने के बजाय इस तरह का ट्वीट कर रहे जो अच्छी बात नहीं है.  

आरसीपी सिंह ने भी बोला RJD पर हमला

 पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भी आरजेडी के ट्वीट को लेकर पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने नए संसद भवन की तुलना ताबूत से करने पर पार्टी की कड़ी निंदा की. साथ ही इसे गलत और लोकतंत्र का अपमान बताया.
 

क्या है मामला?

बता दें कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया. इस दौरान आरजेडी ने ट्वीट कर नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की. जिसके बाद इसको लेकर कई नेताओं ने आरजेडी का विरोध किया. बीजेपी ने पलटवार करते हुए आरजेडी पर जमकर हमला बोला और कहा कि यह लोकतंत्र का अपमान है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-8-laborers-died-due-to-overhead-wire-near-nichitpur-rail-gate/">धनबाद

: निचितपुर रेल फाटक के पास ओवरहेड तार की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही