Search

 
 
 

पटना: भजन पर हुआ विवाद, गायिका को मांगनी पड़ी माफी

 
Patna: बापू सभागार में अटल जयंती समारोह के आयोजन में भजन को लेकर विवाद हो गया. तब भोजपुरी गायिका देवी को बीच में भजन को रोकना पड़ा. दरअसल बुधवार को सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर `मैं अटल रहूंगा` नाम के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें गायिका देवी ने महात्मा गांधी का भजन `रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम... गाना शुरू किया. तभी कुछ लोगों ने इस भजन पर आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया. तब देवी ने भजन रोक दिया. इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी मंच पर मौजूद थे. वे गायिका को हटाकर मंच से जय श्री राम का नारा लगाने लगे. तब जाकर मामला शांत हुआ. वहीं गायिका ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से माफी भी मांगी. इस घटना को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर तीख प्रहार किया. लालू यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और भाजपा को घेरा.

भजन पर भाजपाइयों ने किया हंगामाः लालू यादव

लालू यादव ने लिखा  कि पटना में गायिका ने जब गांधी जी का भजन रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम गाया तो नीतीश कुमार के साथी भाजपाइयों ने हंगामा खड़ा कर दिया. भजन से ओछी समझ के टुच्चे लोगों की भावनाएं आहत हो गई. भजन गायिका देवी को माफी मांगनी पड़ी. कहा कि कार्यक्रम के आयोजक और वहां मौजूद ज्यादातर लोग भाजपा से जुड़े थे. इसलिए हंगामा करने वालों का भाजपा से संबंध होना साफ है. इसे भी पढ़ें – 28">https://lagatar.in/on-28th-cm-will-give-gift-to-56-lakh-women-amount-of-mainiya-scheme-will-be-transferred/">28

को CM देंगे 56 लाख महिलाओं को तोहफा, मंईयां योजना की राशि होगी ट्रांसफर
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही