Search

 
 
 

पटना : पत्रकार पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गोली लगी

 
Patna : बिहार के पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में एक पत्रकार (Journalist) पर जानलेवा हमला किया गया है. बीती रात बाइकसवार अपराधियों (Criminals) ने पत्रकार पर ताबड़तोड़ फायरिंग (firing) की है. घटना में पत्रकार को दो गोली लगी है. जानकारी के मुताबिक एक दैनिक अखबार(Daily Newspaper) के संवाददाता रवि शंकर (Ravi Shankar) पर हमला हुआ. रवि शंकर बर्थ डे पार्टी (Birthday Party) से घर लौट रहे थे तभी पहले से घात लगाये अपराधियों ने उनपर 5 से 6 राउंड फायरिंग की, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गये. इसे भी पढ़ें - मेडिकल">https://lagatar.in/even-after-illness-leave-will-be-given-after-taking-recommendation-of-medical-board-fury-in-jhasa-strategy-for-agitation/">मेडिकल

बोर्ड की अनुशंसा लेने के बाद ही मिलेगी छुट्टी, झासा में रोष, आंदोलन की बना रहे रणनीति

निजी नर्सिंग होम में  कराया गया भर्ती

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गये. पत्रकार रवि शंकर गंभीर रूप से घायल हो गये. रवि शंकर को एक निजी नर्सिंग होम (Private Nursing Home) में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहें है. बताया जा रहा है कि पत्रकार रवि के जांघ में एक गोली लगी है और एक गोली शरीर को छूते हुए निकल गई है. घायल पत्रकार अमहरा के रहने वाले हैं. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-cyber-awareness-program-e-rakshak-launched-at-chamber-bhawan/">रांची

: चैंबर भवन में साइबर जागरुकता कार्यक्रम,  ई-रक्षक किया गया लॉन्च

पुलिस मामले की जांच में जुटी 

पत्रकार रवि ने पुलिस को बताया कि बाइकसवार दो अपराधियों ने उनपर हमला किया है. अपराधी हेलमेट पहने हुए थे इसलिए उन्हें पहचाना नहीं पाये. वहीं पुलिस पूरी मामले की जांच कर रही है. पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस घटना के बाद इलाके के लोग पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ खासे आक्रोशित हैं. इसे भी पढ़ें - टैक्स">https://lagatar.in/the-allegation-of-demanding-money-on-the-tax-collector-is-wrong-city-manager/">टैक्स

कलेक्टर पर रुपए मांगने का आरोप गलत : सिटी मैनेजर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही