Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : सब्जी मंडी में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, तीन लोगों को लगी गोली

Advertisement
Advertisement
Patna :  राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शास्त्रीनगर थाना इलाके के पुनाईचक सब्जी मंडी में अपराधियों ने देर रात अंधाधुंध फायरिंग की है. इस गोलीबारी में तीन लोगों को गोली लगी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गये. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गयी. गोलीबारी की सूचना पाकर डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गोली लगने से घायल तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों की पहचान पुनाईचक के पत्थर गली निवासी जितेंद्र राय और अजय साह के रूप में हुई है. वहीं तीसरा व्यक्ति गुंजन झा बांका जिला का रहने वाला है. जितेंद्र को सीने और अजय को बांह में गोली लगी है. गुंजन झा को पैर में गोली लगी है.

हर पहलुओं की जांच कर रही है पुलिस

पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम क्यों दिया है, पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है. सब्जी दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद व घायलों के परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है. जल्द से जल्द सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही