Patna : राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शास्त्रीनगर थाना इलाके के पुनाईचक सब्जी मंडी में अपराधियों ने देर रात अंधाधुंध फायरिंग की है. इस गोलीबारी में तीन लोगों को गोली लगी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गये. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गयी. गोलीबारी की सूचना पाकर डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गोली लगने से घायल तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों की पहचान पुनाईचक के पत्थर गली निवासी जितेंद्र राय और अजय साह के रूप में हुई है. वहीं तीसरा व्यक्ति गुंजन झा बांका जिला का रहने वाला है. जितेंद्र को सीने और अजय को बांह में गोली लगी है. गुंजन झा को पैर में गोली लगी है.
पटना : सब्जी मंडी में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, तीन लोगों को लगी गोली
Last Updated: Mar 13, 2024 12:00 AM (IST)