Search

 
 
 

पटना: घर में मिली दो लोगों की लाश, जांच में जुटी पुलिस

 
Patna: घर में दो लोगों की लाश मिलने से सनसनी मच गई. घटना राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र की है. लोगों ने बताया कि दोनों की मौत शराब सेवन से हुई है. हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है. पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में शराब सेवन से जुड़ा कोई साक्ष्य सामने नहीं आया है. मामले की जांच की जा रही है. इसके बाद ही मौत के असली कारणों के बारे में बताया जा सकता है. दीघा डीएसपी टू दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि बांसकोठी में रहनेवाले राजदेव राय के घर में दो लोगों की लाश मिली है. दोनों यहां पर किराए के मकान में रहते हैं. बताया कि इनकी पहचान सहरसा के महादेव और वैशाली के विक्की के रूप में की गई है. इनमें एक राजमिस्त्री का काम करता था, जबकि दूसरा गोलगप्पा बेचता था. इनमें एक के शव के पास से चिलम पाया गया है, वहीं दूसरे के कमरे में माचिस की तिलियां और ताश के पत्ते मिले हैं. हालांकि उन्होंने शराब सेवन से मौत की बात से इनकार किया है. जांच के लिए एफएसएल की टीम बुलाई गई है. वहीं महादेव के पड़ोसी का कहना है कि उन्हें कल शाम ही मौत की जानकारी मिल गई थी. वह दिन भर शराब पीकर रहता था. कल भी उसने शराब पी थी. पड़ोसी ने बताया कि उनकी मौत शराब सेवन से हुई है. इसे भी पढ़ें - सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-rahul-gandhi-said-bjp-wants-to-snatch-everything-from-tribals-like-water-forests-land/">सिमडेगा

: राहुल गांधी ने कहा, भाजपा आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन सब कुछ छीनना चाहती है…  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही