Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : BSSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दौड़ा- दौड़ाकर पीटा

Patan : BSSC द्वारा ली गई तृतीय स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों ने आंदोलन किया. छात्र सभी पाली की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे है. पटना के डाक बंगला चौराहो पर छात्रों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. पुलिस ने छात्रों को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा. बता दें कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग की तृतीय स्नातक स्तर की प्राथमिक परीक्षा का पेपर लीक हो गया था. बुधवार को इसी के विरोध में  छात्र प्रदर्शन कर रहे है.  इसे भी पढ़ें - हाईकोर्ट">https://lagatar.in/the-association-wrote-a-letter-for-the-parking-of-the-lawyers-of-the-high-court-know-what-was-requested/">हाईकोर्ट

के वकीलों की गाड़ी पार्किंग के लिए एसोसिएशन ने लिखा पत्र, जानिए क्या आग्रह दिया

 कई छात्रों के घायल होने की खबर आ रही 

बता दें कि आयोग ने पेपर लीक होने के बाद पहली पाली की परीक्षा रद्द कर दी, लेकिन छात्रों की मांग थी कि तीनों पाली की परीक्षा रद्द की जाये. पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज में कई छात्रों के घायल होने की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि छात्र तय रूट से अलग हटकर डाक बंगला चौराहे की तरफ बढ़ने लगे और नारेबाजी करने लगे. पुलिस ने छात्रों को रोकने की कोशिश की लेकिन छात्र उग्र हो गये जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज की.

 कई लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी 

गौरतलब है कि पेपर लीक मामले में कई लोग गिरफ्तार हो चुके है. लेकिन छात्रों का कहना है कि तीनों पाली की परीक्षाओं में धांधली की बात कही जा रही है. इसलिए पूरी परीक्षा रद्द की जानी चाहिए. जिसपर आयोग ने कहा था कि आयोग ने कहा था कि छात्र अपने सबूत पटना स्थित आयोग के पते पर भेज सकते हैं
इसे भी पढ़ें - एलन">https://lagatar.in/gautam-adani-can-beat-elon-musk-anytime-will-become-the-second-richest-person-in-the-world/">एलन

मस्क को कभी भी पछाड़ सकते हैं गौतम अडानी, बन जायेंगे दुनिया के दूसरे रईस इंसान!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही