Search

 
 
 

पटना: निलंबित अनुमंडल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई

 
Patna: बिहार में बालू खनन माफियाओं के खिलाफ एक तरफ कार्रवाई हो रही है तो दूसरी ओर उन अधिकारियों के खिलाफ भी हो रही है, जो इन मामलों में किसी न किसी तरह संलिप्त रहे हैं. इसी क्रम में पिछले साल जुलाई में बिहार पुलिस सेवा के चार अनुमंडल पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था. इसी मामले में कार्रवाई अब आगे बढ़ी है. इसे भी पढ़ें-   डेढ़">https://lagatar.in/rajesh-has-been-awakening-the-awareness-of-education-among-rural-children-through-mobile-mohalla-class-for-one-and-a-half-year/">डेढ़

साल से मोबाइल मोहल्ला क्लास के माध्यम से ग्रामीण बच्चों में शिक्षा का अलख जगा रहे राजेश     

बर्खास्तगी भी हो सकती है

मिली जानकारी के अनुसार गृह विभाग द्वारा भोजपुर सदर के तत्कालीन SDPO पंकज कुमार रावत, पालीगंज के तत्कालीन एसडीपीओ तनवीर अहमद, औरंगाबाद सदर के तत्कालीन एसडीपीओ अनूप कुमार और डेहरी ऑन सोन के तत्कालीन एसडीपीओ संजय कुमार को निलंबित किया गया था. अब उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलेगी. जानकारी के अनुसार पटना के रेंज आईजी राकेश राठी को संचालन पदाधिकारी बनाया गया है. बता दें कि ईओयू की रिपोर्ट के आधार पर इन पुलिस अधिकारियों को उनके पद से हटाया गया था. इनकी संपत्ति की भी जांच अलग से की जा रही है. इससे इन अधिकारियों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं. बताया जाता है कि इन पर लगे आरोप प्रमाणित होते हैं तो इनकी बर्खास्तगी भी हो सकती है. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/encounter-in-lakhisarai-two-naxalites-killed-rifle-and-pistol-recovered/">बिहार

: लखीसराय में मुठभेड़, दो नक्सली मारे गये, राइफल और पिस्टल बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही