Search

 
 
 

पटना : खान सर की राजनीति में आने की चर्चा तेज, चिराग पासवान के साथ तस्वीर वायरल

 
Patna : पटना के खान सर एक बार फिर चर्चा में आ गये है. इसबार वह सुर्खियों में पढ़ाने या किसी छात्र आंदोलन को लेकर नहीं हैं. चर्चा हो रही है कि खान सर जल्द ही राजनीति में एंट्री कर सकते है और आगामी चुनाव भी लड़ सकते हैं. दरअसल खान सर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. तस्वीर में खान सर एलजेपी (R) प्रमुख चिराग पासवान के साथ नजर आ रहे है. तस्वीर में दोनों किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा करते दिख रहे है. इसे भी पढ़ें - गोपालगंज">https://lagatar.in/gopalganj-uncontrolled-pickup-van-overturned-on-cycle-rider-4-killed/">गोपालगंज

: अनियंत्रित पिकअप वैन साइकिल सवार पर पलटा, 4 की मौत

खान सर की राजनीति में आने की चर्चा हुई थी

बता दें कि इससे पहले भी एक बार खान सर की राजनीति में आने की चर्चा हुई थी. उस समय उन्हें एक प्रचार वाहन में देखा गया था. खान सर अपने पढ़ाने के अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वहीं छात्रों को सरकारी नौकरी की तैयारी कराते हैं. पढ़ाने के निराले तरीके के कारण छात्र उनसे सहजता से जुड़ जाते हैं.यही वजह है कि खान सर के यू-ट्यूब चैनल पर 20 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर है. जो किसी एजुकेशनल चैनल में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है.

2022 में भी खान सर और चिराग पासवान एक मंच पर आये थे 

बता दें कि साल 2022 में भी खान सर और चिराग पासवान एक मंच पर सामने आये थे. पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में दोनों साथ देखे गये थे. श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन विद डिसेबिलिटी की तरफ से अखिल भारतीय दिव्यांग कवि सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. इसमें खान सर को सम्मानित किया गया था.इस दौरान चिराग पासवान, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी मुख्य अतिथि के तौर पर वहां मौजूद थे. इस दौरान चिराग पासवान और खान सर की लंबी गुफ्तगु भी हुई थी. और अब यह तस्वीर वायरल होने से चर्चा काफी तेज हो गयी है. इसे भी पढ़ें - ‘शुभम">https://lagatar.in/big-disclosure-in-the-investigation-of-shubham-sandesh-inter-certificate-being-sold-for-56-thousand/">‘शुभम

 संदेश’ की पड़ताल में बड़ा खुलासा : 56 हजार में बिक रहे इंटर के सर्टिफिकेट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही