Patna : बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेलगाम हो गये है. पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके के ऊर्जा स्टेडियम के पास एक महिला से चेन स्नैचिंग के दौरान अपराधियों ने गोली मार दी है. यह घटना बुधवार देर रात करीब 1 बजे हुई है. इस घटना में हॉस्टल संचालिका समेत चार लोग घायल हो गये. इसे भी पढ़ें - चॉकलेट">https://lagatar.in/chocolate-day-today-giving-chocolate-to-partner-will-bring-sweetness-in-the-relationship/">चॉकलेट
डे आज, पार्टनर को चॉकलेट देने से रिश्ते में आयेगी मिठास
करोड़ ”बे” हिसाब: झारखंड में सीएसआर के तहत खर्च हुए 210 करोड़ रुपये [wpse_comments_template]
डे आज, पार्टनर को चॉकलेट देने से रिश्ते में आयेगी मिठास
ऊर्जा स्टेडियम के पास अपराधियों ने हॉस्टल संचालिका को घेरा
बताया जा रहा है कि हॉस्टल संचालिका समेत चार लोग स्कूटी और बुलेट पर सवार होकर घर लौट रहे थे. तभी पहले से घात लगाये अपराधियों ने ऊर्जा स्टेडियम के पास घेर लिया और हॉस्टल संचालिका से चेन मांगने लगे. हॉस्टल संचालिका चेन भी दे रही थी, लेकिन उनके साथ मौजूद लोगों ने हल्ला मचा दिया. जिससे नाराज होकर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. हॉस्टल संचालिका समेत चार लोगों को गोली लग गई.पुलिस मामले की जांच में जुटी
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन में आईजीआईएमएस में भर्ती कराया. जहां देर रात सभी का ऑपरेशन किया गया. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें - 160">https://lagatar.in/160-crore-unaccounted-rs-210-crore-spent-under-csr-in-jharkhand/">160करोड़ ”बे” हिसाब: झारखंड में सीएसआर के तहत खर्च हुए 210 करोड़ रुपये [wpse_comments_template]
Leave a Comment