Search

 
 
 

पटना : लालू के करीबी सुभाष यादव के 6 ठिकानों पर ईडी का छापा, झारखंड से भी है इनका कनेक्शन

 
  • `अवैध` बालू खनन से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी ने छापा मारा 
  • झारखंड के चतरा से लोस चुनाव लड़ चुके हैं सुभाष यादव
Patna :  बिहार में कथित अवैध बालू खनन से जुड़े धन शोधन मामले में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने एक बार फिर शिकंजा कसा है. ईडी ने आज सुबह-सुबह बालू माफिया सुभाष यादव के करीब 6 ठिकानों पर छापा मारा है. ईडी की टीम शनिवार सुबह सुभाष यादव के पटना के दानापुर स्थित आवास पहुंचकर तलाशी ले रही है. बिहार पुलिस द्वारा पूर्व में दर्ज कुछ प्राथमिकी के बाद धनशोधन का यह मामला सामने आया है. इससे पहले 2018 में सुभाष यादव के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड पड़ी थी. आईटी टीम ने सुभाष यादव के पटना, दिल्ली और धनबाद स्थित कई ठिकानों पर तलाशी ली थी.

झारखंड के चतरा से लोस चुनाव भी लड़ चुके हैं सुभाष यादव

बताया जाता है कि बालू माफिया सुभाष यादव लालू यादव के काफी करीबी हैं. आरजेडी नेता पूर्व विधायक भी है. इतना ही नहीं पिछले बार लोकसभा चुनाव में वो झारखंड के चतरा से आरजेडी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं. हालांकि वो चुनाव हार गये थे. सुभाष यादव के खिलाफ बिहार में 14 मुकदमे चल रहे हैं. इतना ही नहीं उन पर कई बार लालू-राबड़ी और उनके परिजनों को फ्लैट-जमीन देने के आरोप भी लगे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही