Search

 
 
 

पटना : छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, तीन जवान घायल, शराब तस्कर फरार

 
Patna : पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल स्थित सिगोरी थाना इलाके में छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों ने हमला किया है. इस हमले में तीन जवान घायल हो गये. वहीं तस्करों ने चार वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घायलों में महेश प्रसाद, जितेंद्र यादव और सुजीत कुमार शामिल हैं. सभी घायलों को आनन-फानन में पीएचसी में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पालीगंज डीएसपी और स्थानीय थाना की टीम मौके पर पहुंची. लेकिन रात का फायदा उठा कर शराब तस्कर तब तक फरार हो गये. (पढ़ें, बेगूसराय">https://lagatar.in/begusarai-illegal-mini-gun-factory-busted-9-smugglers-including-two-employed-teachers-arrested/">बेगूसराय

: अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो नियोजित शिक्षक समेत 9 तस्कर गिरफ्तार)

सूचना के आधार पर छापेमारी करने गयी थी टीम

छापेमारी दल का नेतत्व कर रहे एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि सिगोरी थाना क्षेत्र स्थित नरौली गांव में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का धंधा चल रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने गयी. इसी दौरान अवैध शराब के धंधेबाजों ने टीम पर जमकर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी. इस हमले में तीन जवान घायल हो गये. वहीं तस्करों ने चार वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इसे भी पढ़ें : फ्लोरिडा">https://lagatar.in/white-assailant-opened-fire-in-florida-store-killing-three-black-people/">फ्लोरिडा

के स्टोर में श्वेत हमलावर ने की फायरिंग, तीन अश्वेत लोगों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही