Search

 
 
 

पटना : पिकअप वैन और ऑटो में भीषण टक्कर, ऑटो चालक समेत दो की मौत

 
Patna :  पटना में भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां फतुहा-दनियावां एनएच-30ए पर पिकअप वैन ने सामने से आ रही ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो चालक और उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. ऑटो चालक की पहचान पटना के बिग्रहपुर मुहल्ला निवासी सुरेश कुमार शर्मा उर्फ विनोद कुमार (40 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं हादसे में जान गंवाने वाला व्यक्ति की पहचान पटना के मीठापुर निवासी राजेश कुमार (50 वर्ष) के रूप में की गयी है. वहीं घायल महिला प्रियंका कुमारी भी शिक्षिका है.

स्कूल से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिक्षक राजेश कुमार स्कूल से ऑटो से पटना घर लौट रहे थे. तभी फतुहा-दनियावां एनएच 30ए पर रेलवे ओवरब्रिज के पहले छोटा पुल पर एक पिकअप वाहन ने ऑटो में सामने से टक्कर मार दी. इस हादसे में राजेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि ऑटो चालक और शिक्षिका दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. ऑटो चालक सुरेश कुमार शर्मा को गंभीर अवस्था में एनएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही