Search

पटना : रिफाइंड ऑयल के गोदाम में लगी भीषण आग, 12 गाडियों की पानी खत्म, फिर भी आग पर काबू नहीं

Bihar : पटना के सिटी के मंगल तालाब स्थित एक रिफाइंड ऑयल के गोदाम में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गयी है. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया और कई घरों को अपनी आगोश में ले लिया. आगलगी की घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गयी. राहत की बात यह है कि जब गोदाम में आग लगी तो अंदर कोई कर्मी नहीं था. अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. आग बुझने के बाद ही आग लगने का कारण पता चल पायेगा. (पढ़ें, रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-two-cisf-personnel-killed-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle/">रामगढ़

: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से CISF के दो जवानों की मौत)

घटनास्थल पर अग्निशमन की अन्य गाड़ियों को पहुंचने का निर्देश

स्थानीय लोगों ने आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही अग्निशमन की 12 गाडियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. लेकिन अग्निशमन की सभी गाड़ियों के पानी खत्म हो चुके हैं. इसके बावजूद आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है. अग्निशमन की अन्य कई गाड़ियों को भी घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जब अहले सुबह लोग टहलने के लिए घर से निकले तो देखा कि रिफाइंड ऑयल के गोदाम से धुआं निकल रही है. इसके बाद लोग आग बुझाने के लिए दौड़े. साथ ही आग लगने की सूचना चौक थाने और अग्निशमन विभाग को दी. इसे भी पढ़ें : खनन">https://lagatar.in/big-action-of-mining-department-coal-linkage-of-142-companies-canceled/">खनन

विभाग की बड़ी कार्रवाई, 142 कंपनियों का कोल लिंकेज रद्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp