Search

 
 
 

पटना: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर मध्यप्रदेश में दर्ज हुई FIR

 
Patna: कैमूर जिले की रहने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अक्सर अपने गाने को लेकर चर्चा में रहती हैं. एक बार फिर गायिका चर्चा में हैं. दरअसल नेहा सिंह राठौर के खिलाफ मध्य प्रदेश के हबीबगंज थाने में FIR दर्ज कराई गई है. गायिका ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया पर अपने अगले गाने की जानकारी दी थी. जिसमें उन्होंने लिखा था कि `एमपी में का बा`. जिसके बाद बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे ने इसको लेकर थाने में मामला दर्ज कराया है.

FIR पर भड़की लोक गायिका

वहीं एफआईआर होने के बाद नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि "बीजेपी नेता ने आदिवासी के सिर पर पेशाब किया. जब मैंने इस मामले की आलोचना की तो मेरे उपर FIR कर दिया गया. गजब है बीजेपी का आदिवासी प्रेम" नेहा सिंह राठौर को इससे पहले यूपी पुलिस से नोटिस मिल चुका है. उन्हें कुछ महीने पहले ही यूपी पुलिस से नोटिस मिला था. जिसमें उनसे कुछ सवालों के जवाब मांगे गए थे.   इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-spraying-of-bleaching-powder-started-in-the-drains/">चाकुलिया

: नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही