Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : दुर्गा पूजा में चेन और पर्स लूटने वाली गिरोह का पर्दाफाश, 27 महिलाएं गिरफ्तार, सभी गर्भवती

Patna : पटना पुलिस ने चेन और पर्स लूटने वाली एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह में शामिल 27 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया हैं. गिरफ्तार सभी महिलाएं गर्भवती बतायी जा रही है. ये सभी महिलाएं पश्चिम बंगाल से मेले में चेन और पर्स चोरी करने पटना आयी थी. कोतवाली थाना की पुलिस ने दुर्गापूजा के अष्टमी के दिन डाक बंगला चौराहे से गिरफ्तार किया था. महिलाओं के पास से कई पर्स भी बरामद किये गये हैं. लेकिन सभी पर्स खाली था.पुलिस ने दावा किया है कि महिलाओं ने सारा सामान किसी ओर को दे दिया है. पुलिस ने महिलाओं की प्रेगनेंसी को ध्यान में रखते हुए सभी से 109 के तहत बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया. ये सभी महिलाएं पश्चिम बंगाल के आसनसोल के बराकर की रहनी वाली है. इसे भी पढ़ें - दुमका">https://lagatar.in/dumka-petrol-case-2-victim-dies-during-treatment-accused-arrested/">दुमका

पेट्रोल कांड-2 : इलाज के दौरान पीड़िता की मौत, आरोपी गिरफ्तार

महिलाएं अपने साथ बच्चों को रखती थी 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार के बाहर से आने वाली महिलाओं का एक गैंग मेले में घूमकर चेन और पर्स की चोरी कर रही है. इस सूचना के बाद कोतवाली थानेदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डाकबंगला चौराहे से लेकर आयकर गोलंबर तक नजर रखनी शुरू की. इसी बीच एक-एक कर कुल 27 महिलाएं पकड़ी गईं . पुलिस ने बताया कि महिलाओं पर किसी को शक नहीं हो इसलिए ये अपने साथ 6 से 7 साल का छोटा बच्चा भी साथ लेकर चलती थीं. चोरी करने के बाद सामान बच्चों को थमा देती थीं. बच्चा उस सामान को ले जाकर गैंग के सरगना को दे देता था. पुलिस यह भी दावा कर रही है कि इस्कॉन मंदिर के उद्घाटन समारोह में इसी गैंग ने एक साथ कई महिलाओं के गले से चेन उड़ा ली थी.कुछ महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसे भी पढ़ें - ज्ञानवापी">https://lagatar.in/gyanvapi-case-decision-on-carbon-dating-postponed-next-hearing-on-october-11/">ज्ञानवापी

मामला : कार्बन डेटिंग पर फैसला टला, 11 अक्टूबर को अगली सुनवाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही