Search

 
 
 

पटना : अवैध बालू लदी नावों से रंगदारी वसूली को लेकर दो गुटों में गैंगवार, चार घायल

 
  • कुख्यात गैंगस्टर करिया समेत चार लोग घायल
Patna :  पटना के मनेर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां लोदीपुर बाजार इलाके में बालू का अवैध खनन करने वालों से रंगदारी वसूली को लेकर दो गुट गैंग आमने-सामने हो गये. इस गैंगवार में दोनों गुटों के चार लोग घायल हुए हैं. गैंगवार करिया और सागर गैंग के बीच हुई है. जानकारी के अनुसार, करिया गैंग के प्रमुख करिया राय को भी गोली लगी है. वहीं एक घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है. लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पायी है कि वो किस गैंग का है. गोलीबारी के बाद करिया राय समेत अन्य लोग मौके से फरार हैं.

बालू लदी नावों से रंगदारी मांग रहे थे दोनों गुट

घटना के संबंध में बताया जाता है कि करिया और सागर गुट के लोग बालू लदी नावों से रंगदारी मांग रहे थे. इसी को लेकर दो गुटों के बीच का झगड़ा हो गया. इसके बाद दोनों गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. सागर गुट के लोग दूसरे गुट के प्रमुख देवनाथ उर्फ करिया राय और भट्ठा के मुंशी को खदेड़ा. दोनों ने भट्ठा के एक कमरे में छिपकर अपनी जान बचायी. लेकिन दूसरे गैंग ने बाहर से ही कमरे पर जमकर गोलियां बरसायी. विनय ने भागकर अपनी जान बचायी. जबकि करिया राय वहां से फरार हो गया. कहा जा रहा है कि करिया को भी गोली लगी है. वहीं दूसरे गैंग के भी दो लोग जख्मी हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही