Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : पलामू हिंसा पर बोले गिरिराज सिंह, ‘तोरण द्वार भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा?’

Patna: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. झारखंड के पलामू में बुधवार को महाशिवरात्रि की पूजा को लेकर दो समुदायों के बीच हुई झड़प पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हमला बोला है. "उन्होंने कहा, "मुसलमानों की बढ़ती आबादी मेरे लिए चिंता का विषय नहीं है. जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले जो कट्टरपंथी आ गए हैं वे ही ऐसा काम करते हैं." गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में किसी भी ताजिया पर हिंदुओं ने एक भी पत्थर नहीं फेंका होगा. आज तोरण द्वार भारत में नहीं बनेगा तो क्या बांग्लादेश और पाकिस्तान में बनेगा?" इसे भी पढ़ेंवोटबैंक">https://lagatar.in/hemant-government-pushing-jharkhand-into-the-fire-of-communal-violence-due-to-vote-bank-politics-babulal-marandi/">वोटबैंक

की राजनीति के कारण झारखंड को सांप्रदायिक हिंसा की आग में धकेल रही हेमंत सरकार- बाबूलाल मरांडी

पूर्वजों की गलती को मंत्री ने किया याद

गिरिराज सिंह ने पलामू की घटना की घोर निंदा की और कहा कि "मैं पूछना चाहता हूं देश के उन कट्टरपंथी मुसलमानों से कि मेरे देश के पूर्वजों की गलती ये थी ना कि धर्म के आधार पर हुआ तो पूरी आबादी पाकिस्तान चली जाती और उधर वाले इधर चले आए होते तो ये दुर्दशा नहीं होती. हमारे पूर्वजों से बहुत बड़ी भूल हुई. क्या इस भूल का खामियाजा अबके नौजवान, आपका बेटी, बेटा भोगेगा, ये कभी नहीं होगा?" इसे भी पढ़ेंबागेश्वर">https://lagatar.in/death-of-a-woman-who-reached-bageshwar-dham-to-apply/">बागेश्वर

धाम में अर्जी लगाने पहुंची महिला की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही