Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : दानापुर में मालगाड़ी हुई बेपटरी, हाईटेंशन तार से टकरायी

Patna : बिहार की राजधानी पटना के दानापुर के सरारी गुमटी स्थित जमालुदीन चक गांव के पास मालगाड़ी बेपटरी हो गई है. मालगाड़ी बेपटरी होने के साथ ही हाईटेंशन तार से सट गया. जिससे एक बड़ा धमाका हुआ. हालांकि किसी जान का नुकसान नहीं हुआ है. हादसे के बाद लोग काफी डर गये थे. इसे भी पढ़ें - बक्सर">https://lagatar.in/buxar-stones-pelted-on-upendra-kushwahas-convoy-people-surrounded-showed-black-flag/">बक्सर

: उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर पथराव, लोगों ने घेरा, दिखाया काला झंडा

आरपीएफ समेत रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे

बताया जा रहा है कि हाई टेंशन तार में शॉर्ट लगाने के साथ ही बिजली ऑफ हो गई जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया. घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ समेत रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच कर मालगाड़ी को पटरी पर लाने में जुटे हैं .हालांकि इस मामले में कोई भी रेलवे के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. इमरजेंसी टीमें घटना के तुरंत बाद पहुंच गई और अपने कार्य में लग गई. बता दें कि जमालुदीन चक के पास और सारारी रैक प्वाइंट पर यह पहला हादसा नहीं है. यहां पहले भी मालगाड़ी डीरेल हो चुका है. इसे भी पढ़ें - अंडमान-निकोबार">https://lagatar.in/early-morning-earthquake-tremors-in-andaman-nicobar-magnitude-4-9-on-the-richter-scale/">अंडमान-निकोबार

में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.9 थी तीव्रता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही