Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : पीपा पुल की रेलिंग तोड़ जीप गंगा में गिरी, 8 शव बरामद 12 लापता, राहत जारी

Advertisement
Advertisement

Patana : राजधानी से सटे दानापुर में बड़ा हादसा हुआ है. यहां गंगा नदी पर बने पीपा पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए जीप नदी में गिर गयी है. ऐसा कहा जा रहा है कि जीप में 15-20 की संख्या में पैसेंजर सवार थे. इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है. वहीं 10-12 लोगों के लापता होने की भी बात कही जा रही है.अब तक 8 शवों को निकाला गया है. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग तलाश कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक जहां पर हादसा हुआ है, वहां पर पीपा पुल जर्जर है. जिससे यो हादसा हुआ. फिलहाल मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम राहत कार्य में लगी हुई है. साथ ही स्थानीय लोग भी इस राहत कार्य में लगे हुए हैं.
इस घटना के पीछे पीपा पुल निर्माता कंपनी की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है. क्योंकि घटना के बाद उस स्थल को देखने से पता लग रहा है कि पीपा पुल का निर्माण गलत तरीके से की गयी है, जिससे ये हादसा हुआ.

वहीं पीपा पुल पर चढ़ने के दौरान फिसलन बहुत ज्यादा है, जिससे अक्सर वहां गाड़ियां फिसल जाती हैं. जिससे आये दिन पीपा पुल पर हादसा होता रहता है. फिलहराल मौके पर अधिकारी भी पहुंचे हैं. साथ ही स्थानीय लोग भी लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही