Search

पटना: आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध

Patna : पटना में बदमाशों ने बीती रात घर में घुसकर एक आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. ये मामला पीरबहोर थाना इलाके के बाकरगंज का है. वहीं मृतक की पहचान अवधेश अग्रवाल के रूप में हुई है. जो यूपी के रहने वाले थे और पटना में किराए के मकान में रह कर अपना कारोबार करते थे. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी. साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाया. वहीं हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पायी है. पटना एसएसपी राजीव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध को देखा गया है. जहां सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारे की तलाश की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में हमलावर टोपी पहने दिख रहा है. हमलावर ने पीछे से आकर अवधेश अग्रवाल पर फायर किया. साथ ही एसएसपी ने बताया कि 2015 में आगरा में एक हत्या के मामले में कारोबारी अभियुक्त थे पर उन्हें बरी कर दिया गया था, पुलिस इस ऐंगल से भी छानबीन कर रही है. इसे भी पढ़ें - [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp