Search

 
 
 

पटना: अपने सभी विधायकों के साथ राज्यपाल से मिले जीतन राम मांझी, तेज हुई राजनीति

 
Patna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने 8 जून को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात की थी. साथ ही 7 जून को वो नीतीश कुमार से भी मिले थे. मीडिया ने जब उनसे इसको लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि सीएम से कई मुद्दों पर बात हुई. साथ ही उन्होंने बताया कि मैंने मुख्यमंत्री से कहा कि हमारे विधायकों की बात अधिकारी नहीं सुनते हैं. समाधान यात्रा के दौरान गया में हमारे विधायकों ने सीएम को बहुत सारा लेटर दिया था जिस पर काम अब तक नहीं हुआ. हमारे क्षेत्र में भी काम नहीं हुआ था. इसी को लेकर सीएम से मुलाकात हुई थी. वहीं जब मीडिया ने जीतन राम मांझी से विपक्षी एकता को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि विपक्षी एकता मजबूत हो. साथ ही 23 जून को होने वाली बैठक की विधिवत जानकारी अबतक नीतीश कुमार की तरफ से नहीं देने पर उन्होंने कहा कि इसको लेकर कोई जानकारी उनके पास नहीं है.

"पहली बार हुई राज्यपाल से मुलाकात"

जीतन राम मांझी ने राज्यपाल से मुलाकात पर कहा कि जब से राज्यपाल आए हैं तब से उनकी मुलाकात नहीं हुई थी. मैंने राज्यपाल को राज्य की शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति से अवगत कराया है. ताकि जो समस्याएं इन जगहों पर आ रही उसे दूर किया जा सके. इसे भी पढ़ें: MP">https://lagatar.in/mp-two-and-a-half-year-old-srishti-lost-the-battle-with-life/">MP

: जिंदगी से जंग हार गयी ढाई साल की सृष्टि, 50 घंटे की जद्दोजहद के बाद भी नहीं बचा सकी रेस्क्यू टीम
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही