Search

 
 
 

पटना: लालू यादव ने पीएम मोदी पर बोला हमला, महंगाई के लिए ठहराया जिम्मेदार

 
Patna: पटना में आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी का 27वां स्थापना दिवस मनाया गया. प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में  लालू प्रसाद यादव पहुंचे. जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.  इस दौरान लालू यादव ने पीएम मोदी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि पीएम देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं. संविधान को खत्म करने की कोशिश लगातार बीजेपी कर रही है. दूसरी पार्टियों के विधायकों को खरीद कर बीजेपी सरकार बना रही. ऐसे में आने वाले दिनों में जनता इन्हें सबक सिखायेगी.

"बीजेपी की सरकार में बढ़ी महंगाई"

लालू यादव ने महंगाई को लेकर भी पीएम पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई बढ़ी है. सभी सामान के दाम बढ़ गये है. जिससे गरीबों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है. पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: तिसरी">https://lagatar.in/tisri-department-should-take-action-only-after-warning-about-outstanding-electricity-bill-chief/">तिसरी

: बकाये बिजली बिल को लेकर चेतावनी देने के बाद ही कार्रवाई करे विभाग : प्रमुख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही