Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: लालू यादव ने पीएम मोदी को बताया भ्रष्ट लोगों का संचालक

Advertisement
Advertisement
Patna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को कम से कम 300 सीटें आएंगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री भ्रष्ट लोगों के संचालक हैं. अभी सभी ने देखा कि वो जिसे भ्रष्ट कहते थे, उसी को महाराष्ट्र में मंत्री बनाते हैं".

"महंगाई के लिए पीएम जिम्मेदार"

इससे पहले आरजेडी के स्थापना दिवस के मौके पर भी लालू यादव ने पीएम पर हमला बोला था. साथ ही भोजपुरी अंदाज में उन्होंने पीएम पर तंज कसा था. लालू यादव ने महंगाई को लेकर भी पीएम को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार में महंगाई बढ़ी है. सभी सामान के दाम बढ़ गये है. जिससे गरीबों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है. इसे भी पढ़ें: कैंब्रियन">https://lagatar.in/formation-of-student-council-in-cambrian-public-school/">कैंब्रियन

पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का गठन, शौर्य हेडब्वॉय और वर्षा हेडगर्ल चुने गये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही